▣ Thursday, 15 October 2026◷ 2:20 PM
खबर वही, जो मायने रखे
Your Business | Our AudienceAdvertise with Prime Time Express News
⚡ BREAKING NEWS
Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ₹2,009 करोड़ मंजूरसौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य पर्सनल बॉन्ड पर रिहा‘कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा’, राहुल गांधी का ऐलान; संविधान बचाने के लिए लोगों से की अपीलदिल्ली में प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट की विशेष सुनवाई, हिरासत और मेट्रो बंदी पर दिए अहम निर्देशसंस्कृत भारत की भाषाई और सांस्कृतिक एकता की स्वर्णिम डोर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णनजीतन राम मांझी के जन्मदिन पर दिल्ली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की विशेष तैयारीकिसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन, तीनों तहसीलों में प्रदर्शन की तैयारीसंस्कृत विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को, 1500 विद्यार्थी होंगे शामिल; 60 टॉपरों को मिलेगा मेडल

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने 6 उम्मीदवार घोषित किए, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को मौका

प्रकाशित: 29 September 2026

UP BJP MLC Candidate List 2026: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में वाराणसी, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

त्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी की ओर से जारी सूची में वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी का नाम शामिल है।

कौन हैं ध्रुव कुमार त्रिपाठी?

श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान परिषद सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उनका संबंध शिक्षक दल (गैर राजनीतिक) से रहा है। वह इससे पहले भी इसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं।

ध्रुव कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 अक्टूबर 1959 को सिद्धार्थनगर जिले में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में विभिन्न जिम्मेदारियां भी संभाली हैं।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की उम्मीदवारी के साथ मुकाबला अब और महत्वपूर्ण हो गया है। चुनाव में शिक्षक मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को प्राथमिकता के क्रम में वोट देंगे।

 उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026

क्र.स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नाम निर्वाचन क्षेत्र का नामउम्मीदवार का नाम
1.वाराणसी स्नातक केदार नाथ सिंह 
2.मेरठ स्नातक दिनेश गोयल
3.इलाहाबाद-झांसी स्नातकअशोक कुमार राठौर 
4.वाराणसी शिक्षक डॉ. प्रमोद मिश्रा
5.आगरा शिक्षकइंजीनियर हरि किशोर तिवारी 
6.गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी 

बीजेपी की तैयारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने जा रही है। कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

पार्टी ने इसके लिए सामान्य चुनाव की तर्ज ही मतदान प्रबंधन की रणनीति बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शिक्षक-स्नातक चुनाव में भी पन्ना प्रमुख व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठकें और विधान सभा स्तर पर शिक्षक-स्नातक सम्मेलन तत्काल शुरू करने के लिए भी कहा गया है।

कब हैं चुनाव

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। विधान परिषद के अंतर्गत खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X Telegram
BREAKING NEWS
Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ₹2,009 करोड़ मंजूर
➜