▣ Saturday, 17 October 2026◷ 4:11 AM
खबर वही, जो मायने रखे
Your Business | Our AudienceAdvertise with Prime Time Express News
⚡ BREAKING NEWS
Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ₹2,009 करोड़ मंजूरसौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य पर्सनल बॉन्ड पर रिहा‘कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा’, राहुल गांधी का ऐलान; संविधान बचाने के लिए लोगों से की अपीलदिल्ली में प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट की विशेष सुनवाई, हिरासत और मेट्रो बंदी पर दिए अहम निर्देशसंस्कृत भारत की भाषाई और सांस्कृतिक एकता की स्वर्णिम डोर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णनजीतन राम मांझी के जन्मदिन पर दिल्ली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की विशेष तैयारीकिसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन, तीनों तहसीलों में प्रदर्शन की तैयारीसंस्कृत विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को, 1500 विद्यार्थी होंगे शामिल; 60 टॉपरों को मिलेगा मेडल

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन, तीनों तहसीलों में प्रदर्शन की तैयारी

प्रकाशित: 5 October 2026

ग्रेटर नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक चाई फोर स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में संगठन द्वारा किए जाने वाले आंदोलनों की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

बैठक की अध्यक्षता ज्ञान सिंह भगवान ने की, जबकि संचालन संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने किया। बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने पर सहमति बनी।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आलोक नागर एवं प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि आने वाले दिनों में गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों और मजदूरों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि किसानों से जुड़े 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 4 प्रतिशत आबादी भूखंड, बैक लीज सहित अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ-साथ युवाओं के रोजगार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर जिले की तीनों तहसीलों एवं चारों प्राधिकरणों के स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में गांव-गांव और क्षेत्रवार संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को और सक्रिय किया जाएगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में डॉ. विकास प्रधान, आलोक नागर, बृजेश भाटी, रविंद्र प्रधान, लोकेश भाटी, नरेंद्र भाटी, ओमवीर बीडीसी, नासिर प्रधान, राजकुमार रूपवास, संदीप चंदीला, शुभम चेची, मनीष नागर, नीटू गुर्जर, अरुण प्रधान, सरोज भाटी, विनोद मलिक, हिमांशु तवर, प्रेम सिंह नगर, सरजीत प्रधान, विनोद शर्मा, गौरव भाटी, शिवम भाटी, ठाकुर सीपी सोलंकी, लीलू गुरुजी, मनोज, भगत जी, श्रीकांत नागर, राजकुमार जेवर, कल्लू पारसोल, जाहिद खान, अजय पाल यादव, राशिद जेवर सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X Telegram
BREAKING NEWS
Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ₹2,009 करोड़ मंजूर
➜