
नई दिल्ली।* हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (भारत सरकार ) श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिल्ली प्रदेश की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन V.P. House, New Delhi में किया जाएगा। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर 6 अक्टूबर 2026 को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होकर श्री जीतन राम मांझी जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करेंगे।
हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शाम 4 बजे किया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मांझी जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।
प्रमुख अतिथि एवं पदाधिकारी
दयाराम जाटव — चेयरमैन, MSME SC/ST Hub
अंसू अमन — राष्ट्रीय संगठन सचिव, HAM
नीलेश कुमार — राष्ट्रीय सचिव, HAM पार्टी
कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देंगे और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े लोगों के साथ अन्य समर्थकों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम स्थल: V.P. House, New Delhi
समय: शाम 4 बजे
दिनांक : 6 अक्टूबर 2026
आयोजन: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), दिल्ली प्रदेश
कार्यक्रम: हनुमान चालीसा पाठ
