▣ Thursday, 15 October 2026◷ 12:04 AM
खबर वही, जो मायने रखे
Your Business | Our AudienceAdvertise with Prime Time Express News
⚡ BREAKING NEWS
Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ₹2,009 करोड़ मंजूरसौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य पर्सनल बॉन्ड पर रिहा‘कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा’, राहुल गांधी का ऐलान; संविधान बचाने के लिए लोगों से की अपीलदिल्ली में प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट की विशेष सुनवाई, हिरासत और मेट्रो बंदी पर दिए अहम निर्देशसंस्कृत भारत की भाषाई और सांस्कृतिक एकता की स्वर्णिम डोर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णनजीतन राम मांझी के जन्मदिन पर दिल्ली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की विशेष तैयारीकिसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन, तीनों तहसीलों में प्रदर्शन की तैयारीसंस्कृत विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को, 1500 विद्यार्थी होंगे शामिल; 60 टॉपरों को मिलेगा मेडल

सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, अजिंक्य पर्सनल बॉन्ड पर रिहा

प्रकाशित: 14 October 2026
CJP leaders: Saurav Das and Ashutosh Ranka sent to five-day judicial custody

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इसी मामले में अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। इस संबंध में सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।

रत्ना सिंह के मुताबिक, सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है, जबकि अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी के कारण समान थे।

किन आरोपों में हुई कार्रवाई?

रत्ना सिंह ने इससे पहले बताया था कि आरोपियों के खिलाफ अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि आरोपियों को सुबह एसईएम कोर्ट में पेश किया जाना था।

रत्ना सिंह ने आशंका जताई थी कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। हालांकि, बाद में उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने और अजिंक्य की पर्सनल बॉन्ड पर रिहाई की जानकारी साझा की।

वकीलों से मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने का दावा

सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने दावा किया कि आरोपियों को देर रात तक अपने वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उनके अनुसार, आरोपियों को रात करीब तीन बजे एक निजी वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया था।

रत्ना सिंह ने इन कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके बावजूद आरोपियों का हौसला बुलंद है।

इस खबर को शेयर करें
WhatsApp Facebook X Telegram
BREAKING NEWS
Railway Bonus 2026: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस, ₹2,009 करोड़ मंजूर
➜